13 साल के लड़के ने दोस्तों संग 'लेट नाईट मस्ती' के लिए चुरा ली स्विफ्ट कार

नई दिल्ली। 13 साल के लड़के ने सिर्फ इसलिए एक सुजुकी स्विफ्ट कार चुरा ली क्योंकि वो अपने दोस्तों के साथ रात में घूमना चाहता था। उसके ये दोस्त भी 10 से 12 साल की उम्र के ही हैं। इस लड़के ने गाड़ी चुराई और खुद से अलग अपने आठ दोस्तों को इसमें बैठा घूमने निकल गया। पुलिस ने जब उसे रोका और पूरा मामला सुना तो वो भी चौंक गए। मामला न्यूजीलैंड का है। घटना बुधवार रात की है।

 महिला ने दी थी कार चोरी की सूचना

महिला ने दी थी कार चोरी की सूचना

न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइसलैंड के कस्बे परपरामू पुलिस के सामने ये मामला आया है। पुलिस को वायरलैस पर सुजुकी स्विफ्ट कार के चोरी हो जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि महिला ने अपनी कार चोरी होने की सूचना दी है और अपने परिवार के तीन लोगों और एक दोस्त को इसके लिए जिम्मेदार कहा है। चोरी की सूचना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने ऐसी ही कार देखी तो उसे रुकने का इशारा किया।

पुलिस के रोकने पर बढ़ा दी स्पीड

पुलिस के रोकने पर बढ़ा दी स्पीड

पुलिस ने कार को देखकर उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उसने स्पीड बढ़ा दी और वाहन को पास की एक गली की तरफ मोड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह सेगाड़ी को रुकवाया और उसे सड़क के किनारे रोका। पुलिस ने देखा कि गाड़ी में आठ बच्चे बैठे हैं। इनमें से सात पिछली सीट पर काफी भीड़ में बैठे थे। पुलिस ने बताया कि सभी की 12, 13 से 14 साल की उम्र के हैं।

 बच्चों के परिजनों के नहीं था पता

बच्चों के परिजनों के नहीं था पता

पुलिस ने बताया कि ये आठ बच्चे सात अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते थे लेकिन किसी के भी परिवार को ये पता नहीं था कि उनके बच्चे चोरी की कार में घूम रहे हैं। पुलिस जब इन बच्चों को लेकर उनके घर पहुंची तो माता-पिता को इस बारे में पता चला। ड्राइव कर रहे 13 साल के लड़के ने बताया कि वो सिर्फ मस्ती के लिए कार चोरी कर घूमने निकले थे। पुलिस का कहना है कि मामले में बच्चों पर क्या कार्रवाई होगी, इस पर विचार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+