11 साल की ब्रिटिश लड़की बनी सबसे कम उम्र की मां, 10 साल में हुई थी गर्भवती, जानिए वजह

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के गर्भवती होने के बाद पूरा परिवार सदमे मे हैं और किसी को पता नहीं है कि आखिर 10 साल की उम्र में लड़की गर्भवती कैसे हुई।

लंदन, जून 27: ब्रिटेन में 11 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म देकर ब्रिटेन में सबसे कम उम्र में बच्चे को जन्म देने का दर्जा हासिल गिया है। 11 साल की उम्र में मां बनने वाली लड़की सिर्फ 10 साल की उम्र में गर्भवती हो गई थी। हालांकि, लड़की का नाम अज्ञात रखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि बच्चा और 11 साल की मां पूरी तरह से स्वस्थ है।

11 साल में लड़की बनी मां

11 साल में लड़की बनी मां

ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की मां ने 30 हफ्तों तक गर्भवती रहने के बाद बच्चे को जन्म दिया है और दोनों की स्थिति ठीक है। हालांकि, अभी दोनों अस्पताल में हैं। रिपोर्ट के मुताकिब 10 साल की उम्र में लड़की कैसे गर्भवती हो गई, इसकी कोई जानकारी उसके घरवालों को नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक काउंसिल चीफ पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

सदमे में लड़की का परिवार

सदमे में लड़की का परिवार

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के गर्भवती होने के बाद पूरा परिवार सदमे मे हैं और किसी को पता नहीं है कि आखिर 10 साल की उम्र में लड़की गर्भवती कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। 'द सन' से बात करते हुए परिवार के करीबी सदस्य ने कहा कि 'उसे अभी एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं और अच्छी बात ये है कि मां और बेबी दोनों ठीक है। लेकिन घर के लोग सदमे में हैं।' वहीं, मां और बच्चे की देखभाल करने वाले डॉ. केरोल कूपर का कहना है कि 'ये सबसे कम उम्र की मां है, जिसके बारे में मैंने सुना है'। डॉक्टर ने कहा कि 'सामान्यत: 11 साल की उम्र के बाद लड़कियों में मां बनने लायक कारक आते हैं, लेकिन 8 से 14 साल की उम्र के बीच कभी भी यह शुरू हो सकता है'। डॉ. कूपर ने कहा कि वजन का प्रभाव शरीर पर पड़ता है और कई बार वजन की वजह से लड़कियों में मां बनने वाले कारण आ जाते हैं।

ब्रिटेन में दूसरा मामला

ब्रिटेन में दूसरा मामला

ब्रिटेन में ये दूसरा मामला है जब इतनी कम उम्र में कोई लड़की गर्भवती हुई हो और बच्चे को जन्म दिया हो। इससे पहले ट्रेसा मिडलटन नाम की लड़की ने सिर्फ 12 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था। साल 2006 में ट्रेसा मिडलटन ने जब बच्चे को जन्म दिया था, उस वक्त उसकी उम्र सिर्फ 12 साल थी और उसके भाई ने ही उससे रेप किया था, जिसके बाद वो प्रेगनेंट हो गई थी। ट्रेसा मिडलटन अब करीब 27 सालों की हैं और अपने पति के साथ जिंदगी जी रही हैं और उन्होंने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है।

ट्रेसा मिडलटन की कहानी

ट्रेसा मिडलटन की कहानी

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेसा मिडलटन के साथ उसके भाई ने ही हैवानियत की थी और उसने डर की वजह से अपने घर में लोगों को घटना के बारे में नहीं बताया था। हालांकि, बाद में डीएनए टेस्ट के बाद उसका भाई दोषी पाया गया था और फिर उसे जेल की सजा हुई थी। वहीं, ट्रेसा मिडलटन के बच्चे को सोशल केयर में भेज दिया गया था। डॉ. कूपर के मुताबिक 2500 मामलों में कोई ऐसा मामला होता है, जिसमें लड़कियों को पता नहीं चल पाता है कि वो गर्भवती है या फिर ये भी होता है कि वो अपने घर के लोगों से प्रेगनेंसी की बात छिपा रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+