भ्रष्टाचार के आरोप में सऊदी अरब में दर्जनों पूर्व मंत्री, 11 प्रिंस हिरासत में लिए गए

रियाद। सऊद अरब में भ्रष्टाचार के आरोप में 11 प्रिंस और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। इन तमाम लोगों के खिलाफ यह जांच यहां क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शुरू की थी, जिसके बाद इन तमाम लोगों को गिरासत में लिया गया है। सऊदी अरब के किंग ने देश के प्रमुख प्रिंस को भी पद से हटा दिया जिनके पास अहम जिम्मेदारी थी, वह नेशनल गॉर्ड के मुखिया था। इसके अलावा वित्त मंत्री की भी छुट्टी कर दी गई है, साथ ही किंग ने अलग से भ्रष्टाचार विरोधी कमेटी के गठन का भी ऐलान किया है।

saudi arab


सऊदी अरब के न्यूज चैनल अल अरबिया के अनुसार 11 किंग और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में लिया गया है, इन सभी लोगों को एंटी करप्शन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है, इस जांच की अगुवाई क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं। चैनल के अनुसार यह कमेटी 2009 में जानलेवा बाढ़ की जांच कर रही है जोकि जेद्दा में आई थी, इसके साथ ही मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के चलते सैकड़ों लोगों की मौत के मामले में भी जांच की जा रही है। इन तमाम कार्रवाइयों के बीच किंगडम की शीर्ष खलीफाओं की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि यह इस्लामिक जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाए।

सरकार का कहना है कि एंटी करप्शन कमेटी को इस बात का अधिकार है कि वह लोगों को गिरफ्तारी का वारंट जारी कर सके, लोगों के बैंक खाते सीज कर सके और उनपर पाबंदी लगा सके। यह कमेटी फंड की भी जांच कर सकती है, साथ ही फंड के ट्रांसफर पर भी रोक लगा सकती है। जबतक यह मामला न्यायपालिका के पास नहीं जाता है तब तक कमेटी इस तरह के फैसले ले सकती है। शाही आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी का गठन इसलिए किया गया है क्योंकि कुछ लोग अपने व्यक्तिगत हितों के लिए जनहित को पीछे रख रहे थे, वह जनता का पैसा चुरा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+