ऑस्‍ट्रेलिया में 102 वर्ष की उम्र में पुरुष ने किया 92 वर्ष की महिला पर‍ हिंसक हमला, पुलिस भी हैरान

सिडनी। ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में एक अजब-गजब किस्‍सा सामने आया है। यहां पर एक 102 वर्ष के बूजुर्ग पुरुष को 92 वर्ष की वृद्ध महिला पर हमला करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। इस पुरुष ने एक ओल्‍ड एज होम में महिला पर हमला किया। पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। इस पुरुष का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और इसने गलत तरह से महिला पर हमला किया था। अगले माह इस पुरुष को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पुरुष पर ओल्‍ड एज होम में रह‍ रहे दूसरे वृद्ध लोगों पर हमले का आरोप है।

assault-australia

102 वर्ष की उम्र में हमला हैरान करने वाला

पुलिस ने इस अपराध के बारे में ज्‍यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बस इतना बताया है कि हमला मंगलवार को उस समय हुआ जब सभी लोग लंच के लिए इकट्ठा हुए थे। जिस जगह पर हमला हुआ है वह जगह बों‍डी बीच के पास है और इस व्‍यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर इस व्‍यक्ति पर दोष सही साबित हुआ तो फिर इसे सात वर्ष कैद की सजा हो सकती है। हालांकि इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है और 20 नवंबर को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराध पहले भी हुए हैं लेकिन 100 वर्ष से ज्‍यादा की उम्र में ऐसा अपराध सामने आना काफी हैरान करने वाला है। पुलिस ने ओल्‍ड एज होम की सुरक्षा बढ़ा दी है और पीड़‍िता से माफी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+