यह भारतीय सिख कंधार के बाद अब उड़ाएगा इराक सीरिया में आईएसआईएस के होश

ओटावा। बुधवार को भारत में जन्‍मे सिख हरजीत सज्‍जन ने कनाडा के पहले सिख रक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी फोटोग्राफ्स वायरल होने लगी और लोग उनके बारे में बातें करने लगे।

निश्चित तौर पर यह भारत के साथ ही साथ सिखों के लिए भी एक बड़ा सम्‍मान है। हरजीत को उनके जानने वाले दुश्‍मनों के लिए कहर बुलाते है।

हरजीत से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो उन्‍हें राजनेताओं से अलग करती हैं और सबसे बड़ी बात है कि वह राजनीति नहीं बल्कि रक्षा के क्षेत्र से ही आते हैं।

कनैडियन ऑर्म्‍ड फोर्सेज में लेफ्टिनेंट कर्नल हरजीत सज्‍जन के बारे में जानिए कुछ खास बातें और उनकी कुछ खास तस्‍वीरें। हमने यह फोटोग्राफ्स हरजीत के फेसबुक अकाउंट और ट्विटर अकाउंट से ली हैं।

भारत में जन्‍मे सज्‍जन

भारत में जन्‍मे सज्‍जन

सज्‍जन की उम्र इस समय 45 वर्ष है और जब वह पांच वर्ष के थे तब उनका परिवार कनाडा चला गया था।

जासूस से बने एमपी

जासूस से बने एमपी

सज्‍जन वैंकुवर साउथ से चुने गए हैं और वह वैंकुवर पुलिस के साथ उनकी गैंग क्राइम यूनिट में बतौर जासूस काम करते थे।

जंग के मैदान में छुड़ाए दुश्‍मनों के छक्‍के

जंग के मैदान में छुड़ाए दुश्‍मनों के छक्‍के

सज्‍जन एक काम्‍बेट वेटरेन हैं। वह बोस्निया और अफगानिस्‍तान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सिख के तौर पर पहली उपलब्धि

सिख के तौर पर पहली उपलब्धि

हरजीत पहले भारतीय सिख थे जिन्‍हें कनैडियन आर्मी की रेजीमेंट को कमांड करने की जिम्‍मेदारी दी गई थी।

मिले हैं कई पुरस्‍कार

मिले हैं कई पुरस्‍कार

हरजीत को कई मिलिट्री सम्‍मानों से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2013 में उन्‍हें कंधार में तालिबान के प्रभाव को कम करने के लिए मैरिटोरियस सर्विस मेडल से पुरस्‍कृत किया गया। साथ ही उन्‍हें कनैडियन पीसकीपिंग सर्विस मेडल भी मिला है।

इंटेलीजेंस सर्विस में बेस्‍ट

इंटेलीजेंस सर्विस में बेस्‍ट

वैंकुवर पुलिस डिपार्टमेंट यानी वीपीडी में ब्रिगेडियर जनरल डेविड फ्रेजर की मानें तो हरजीत वीपीडी की इंटेलीजेंस में बेस्‍ट जासूस थे। उनकी बहादुरी और उनकी कर्तव्‍यनिष्‍ठा की मिसाल आज तक दी जाती है।

आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में अहम

आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में अहम

अब जब उन्‍होंने इस पद की जिम्‍मेदारी ली है तो उन पर अब प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडूय के साथ मिलकर इराक और सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ कनाडा के कॉम्‍बेट मिशन के लिए रणनीति तैयार करना है।

हैं कुछ राजनीतिक विवाद भी

हैं कुछ राजनीतिक विवाद भी

हालांकि सज्‍जन के साथ कुछ राजनीतिक विवाद भी जुड़े हुए हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी बहादुरी पर किसी को भी संदेह नहीं रहा।

हैप्‍पी फैमिली

हैप्‍पी फैमिली

सज्‍जन सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए भी जिम्‍मेदार हैं। उनकी शादी एक डॉक्‍टर से हुई है और उनके दो बच्‍चे हैं।

पत्‍नी करती हैं सामाजिक सेवा

पत्‍नी करती हैं सामाजिक सेवा

उनकी पत्‍नी न सिर्फ एक डॉक्‍टर हैं बल्कि चार और बच्‍चों की जिम्‍मेदारी भी उठाती हैं। साथ ही वह कई चैरिटेबल ट्रस्‍ट्स की मदद करती हैं तो गरीब बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य और उनकी शिक्षा से जुडे़ कामों को करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+