प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में भारत से जाएगा यह खास गिफ्ट, एक टन का बैल मैरी

शनिवार यानी 19 मई को ब्रिटेन के विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्‍ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के लिए दुनिया भर से बेस्‍ट विशेज आ रही हैं और भारत भी इसमें शामिल है। भारत में भी दोनों के फैंस है। पेटा इंडिया की ओर से मेगन और हैरी को शादी के मौके पर एक बैल दिया जाएगा।

लंदन। शनिवार यानी 19 मई को ब्रिटेन के विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्‍ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के लिए दु निया भर से बेस्‍ट विशेज आ रही हैं और भारत भी इसमें शामिल है। भारत में भी दोनों के फैंस है। इस बीच पेटा इंडिया की ओर से मेगन और हैरी को शादी के मौके पर एक अजब-गजब गिफ्ट देने के बारे में सोचा गया है। पेटा इंडिया इस शाही जोड़े को तोहफे में बैल देगा। प्रिंस हैरी, क्‍वीन एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्‍स और प्रिंसेज डायना के छोटे बेटे हैं। मेगन और हैरी करीब ढाई साल से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी ब्रिटेन का इस वर्ष का सबसे बड़ा सोशल इवेंट है।

prince-harry-meghan-markel-100

सर्दी की वजह से मैरी अभी नहीं जाएगा

पेटा इंडिया की ओर से दोनों को जो बैल दिया जा रहा है उसका वजन करीब एक टन है और इसका नाम है, मैरी- द इंडियन बुल'। यह बैल फिलहाल महाराष्ट्र की एक सेंचुरी में रह रहा है। प्रिंस हैरी और मेगन के सम्मान में इसका नाम 'मैरी' रखा गया। दोनों को जानवरों से काफी प्रेम है और इसलिए पेटा ने यह बैल गिफ्ट करने का मन बनाया है। पेटा ने इस बैल को गोद लिया हुआ है। फिलहाल लंदन में सर्दी का मौसम है तो मैरी को अभी भारत में रहना होगा। ऐसे में उसकी फोटो को फ्रेम में सजाकर भेजा जाएगा। पेटा इंडिया ने कहा है कि मैरी उन्‍हें बहुत कमजोर और जख्‍मी हालत में मिला था। इसे देखकर लगा था कि यह जिंदगी से थक चुका है। लेकिन इसकी पूरी देखभाल की गई और अब यह पूरी तरह से ठीक है। वैसे तो प्रिंस हैरी की शाही शादी में तमाम तोहफे आएंगे लेकिन यह यकीनन खास होगा।

प्रियंका चोपड़ा बनीं मेगन की गेस्‍ट

बुधवार को प्रिंस हैरी और मेगन की तरफ से उन 10 नामों का ऐलान किया गया जो ब्राइड्समेड्स के तौर पर मेगन मर्केल के साथ मौजूद रहेंगी। इन 10 नामों में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और अब हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं है। लेकिन प्रियंका को शादी के लिए करीबी दोस्‍त मेगन की तरफ से इनवाइट किया गया है। इस शादी में मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी फैशन डिजायनर पत्‍नी विक्‍टोरिया बेकहम के अलावा 600 मेहमान शिरकत करेंगे। मशहूर गायक सर एल्‍टन जॉन इस दौरान परफॉर्म करेंगे। एल्‍टन ने प्रिंस हैरी की मां प्रिंसेज डायना की मौत पर भी एक गीत गाया था। शाही परिवार के लिए वह उनका आखिरी गीत था। प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्‍ट्रेस मेगन की शादी विंडसर कैसल स्थित 15वीं सदी के सेंट जॉर्ज चर्च में होगी। विंडसर कैसल पिछले 1000 वर्षों से इंग्लिश रॉयल फैमिली के घर में होने वाले कार्यक्रमों का हिस्‍सा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+