'युवा प्रवासी भारतीय दिवस' पर CM Shivraj ने बताई युवा की परिभाषा, कही ये बात
इंदौर में आयोजित 'युवा प्रवासी भारतीय दिवस' का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए युवा की परिभाषा समझाई और युवा का महत्व बताया है.

इंदौर में आयोजित 'युवा प्रवासी भारतीय दिवस' का विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रामाणिक व ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य ज़ेनेटा मैस्करेनहास एवं अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा वो है जिसके पैरों में गति होती है। युवा वो है जिसके सीने में आग होती है, युवा वो है जिसकी आँखों में सपने होते हैं, युवा वो है जो सपनों को साकार करके ही दम लेता है। अगर एक व्यक्ति ठान ले तो दुनिया बदल सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में झाड़ू थामी तो पूरे देश में झाड़ू थाम ली और इंदौर ने तो स्वच्छता का छक्का ही लगा दिया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया को दिशा दिखा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत को ज्ञान शक्ति, अर्थशक्ति और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी जरूरी है।
अद्भुत है इंदौर और अद्भुत है मध्यप्रदेश!
Recommended Video

सीएम शिवराज ने कहा की, भारत के युवा नवाचार कर रहे हैं। अगर आप गूगल माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, एडोब ,आईबीएम, मास्टरकार्ड जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ऑफिस में देखेंगे तो केवल भारतीय ही भारतीय नजर आएंगे। यह भारतीय मेधा और विश्वसनीयता का प्रमाण है। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, वल्चर स्टेट है और अब तो मध्यप्रदेश चीता स्टेट भी है। अद्भुत है इंदौर और अद्भुत है मध्यप्रदेश! यहां 2 ज्योर्तिलिंग श्री महाकाल महालोक और ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं। यहां 3 वर्ल्ड हेरिटेज और 11 टाइगर नेशनल पार्क हैं। हर कंपनी के डेवलपमेंट से लेकर बोर्ड रूम में भारतीय आसीन है। हमें गर्व होता है सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, शांतनु नारायण, अरविंद कृष्णा, इंदिरा नूरी सहित अनेकों नाम हैं जिन्होंने सफलता के नए आयाम रचने का काम किया है। आगे बढ़ने के लिए इनोवेशन के साथ टेक्नोलॉजी भी जरूरी है।
नये रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं
सीएम शिवराज ने कहा की, भारत के प्रवासी युवाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। कई जगह ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि यदि भारतीय न हों तो काम ही ठप हो जाए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ देने का कार्य कर रहे हैं। खेलो इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और 5जी तक अपनी प्रतिभा के दम पर नये रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं सबसे पहले तो सभी प्रवासी भारतीयों का इंदौर में आपका दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन करता हूं। एक बार नहीं, 6 बार लगातार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है, और यह सरकार और समाज दोनों के सहयोग से ही हो पाया है। मैं बहुत बार इंदौर आया, स्वच्छ बहुत बार देखा, प्रवासी भारतीय आए तो इतना सुंदर बनाने का काम, और इसको चार चांद लगाने का काम भी यहां हुआ है।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का आगाज, पहला दिन 'यूथ प्रवासी दिवस' के नाम












Click it and Unblock the Notifications