शादी के लिए युवक ने काटा मंगेतर का गला, घर आकर अकेली के सामने रखी थी यह मांग

Indore News, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी मंगेतर का गला काट दिया और फिर खुद पर भी चाकू से वार करके घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। जहां दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के पेनजान कॉलोनी का है।

Youth attacked on fiance for marriage both injured

थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार दुर्गेश ने अपनी मंगेतर का धारदार हथियार से गला काट दिया। दुर्गेश का पीड़िता के घर पर पिछले 3 साल से आना जाना था। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बनने वाले थे, लेकिन युवती की फैमिली की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वो शादी करने के लिए कुछ समय दुर्गेश से मांग रहे थे।

दुर्गेश जल्द से जल्द शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। देर शाम भी दुर्गेश शादी की बात करने के लिए उसके घर पहुंचा था। उसने युवती के सामने जल्द शादी की मांग रखी। इस पर युवती ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया था। गुस्साए दुर्गेश ने घर में रखा चाकू लेकर युवती का गला काट दिया। उसके बाद खुद के गले पर भी चाकू से वार कर लिए। युवती के परिजन बाहर किसी काम से गए हुए थे। युवती घर अकेली थी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आए और दोनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+