Indore news: बड़ी बहन की डोली उठते ही छोटी बहन ने मौत को लगाया गले, माता-पिता हुए बेसुध

इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद परिवार जन उसे विदा कर सोए थे कि, सुबह उठते ही पता चला दुल्हन की छोटी बहन ने सुसाइड कर लिया.

indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर में एक बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद परिवार जन उसे विदा कर सोए थे कि, सुबह उठते ही पता चला दुल्हन की छोटी बहन ने सुसाइड कर लिया, जहां पिता ने देर रात उसे फंदे पर लटका देखा। पिता पानी पीने उठे ही थे कि उनकी नजर फंदे पर लटकी लड़की की तरफ गई, जिस पर उनकी छोटी बेटी फंदे से लटकी हुई मिली। वहीं इस घटनाक्रम के बाद पिता ने जानकारी परिजनों को दी, जहां परिजन लड़की को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के घर बेटी का विवाह समारोह आयोजित किया गया था, जहां बेटी के विवाह समारोह के बाद उसे परिवार जन विदा कर सो गए थे, जिसके बाद पिता को प्यास लगने पर वे पानी पीने के लिए उठे तो उन्हें फंदे पर छोटी बेटी झूलती दिखाई दी। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों को जानकारी लगते ही उन्होंने लड़की को फंदे से उतारा, और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, सुसाइड किन कारणों के चलते किया गया है, यह सामने नहीं आया है। साथ ही पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। वहीं अब पुलिस, परिवार जनों के बयान ले रही है।

11वीं क्लास में पढ़ रही थी लड़की

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका तीन भाई बहनों में से दूसरे नंबर पर थी। वह 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता किसानी का काम करते हैं। वहीं मृतका की बड़ी बहन की शादी हाल ही में संपन्न हुई है। मृतका के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है, तो वहीं अब पुलिस परिवार जनों के बयान ले रही है। साथ ही पुलिस मृतका के दोस्तों और अन्य परिजनों से भी बयान के आधार पर जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

ये भी पढ़े- MP: शादी समारोह में दाल-बाफले खाना भारी पड़ा, 200 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+