किसान को 4 लाख की फसल पर क्यों चलाना पड़ा ट्रैक्टर? देखें वायरल वीडियो
इंदौर, 1 जून। लॉकडाउन में एक तरफ जहां आम जनता तक फल और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर किसान भी परेशान हैं। इंदौर शहर के समीप गौतमपुरा में ही एक किसान को अपनी चार लाख की फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा है।
Recommended Video
गौतमपुरा इलाके के किसान महेश भूत की पीड़ा
जानकारी के अनुसार गौतमपुरा इलाके के किसान महेश भूत ने मार्च में अपने खेत में लौकी की फसल लगाने की शुरुआत की थी। किसान को उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में फसल तैयार होने पर उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन फसल की बोवनी के कुछ दिनों बाद ही लॉकडाउन लग गया और जब तक किसान की फसल तैयार होती। तब तक शहर में मंडिया भी बंद हो गई।
दो बार लौकी बेचने का प्रयास
किसान ने इंदौर आकर दो बार लौकी पहुंचाने का प्रयास भी किया, लेकिन लौकी नहीं बिकी। इसके बाद किसान ने सब्जी लोगों को मुफ्त में ही बांट दी। साथ ही किसान ने गांव में भी यह संदेश पहुंचाया कि जिसे भी लौकी चाहिए। वह मुफ्त में उनके खेत से ले जा सकता है और लेकर गए भी।
सोयाबीन के लिए तैयार करना है खेत
इसके बाद भी खेत में बड़ी संख्या में लौकी लगी हुई थी। आने वाले समय में किसान को सोयाबीन के लिए अपना खेत तैयार करना था और खेतों में लौकी पड़ी हुई थी। इसलिए अगली फसल की तैयारी के लिए किसान को मजबूर होकर लौकी को हटाना पड़ा और इसके लिए खेत में ट्रैक्टर से लौकी की फसल को हटवाने का काम शुरू किया गया।
Most Traveled Baby Dhanari: 5 साल की बच्ची धनारी ने 40 देशों की यात्रा कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड