Indore Weather update: बढ़ती गर्मी से मालवा-निमाड़ के हाल बेहाल, स्कूलों का बदला टाइमिंग

बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर में स्कूलों का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया गया है, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी इसी तरह का समय रखा गया है।

indore

Recommended Video

    झाबुआ: फिर बदला मौसम, तेज हवा के साथ होने लगी बारिश जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    मध्यप्रदेश के साथ ही इंदौर में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां अत्यधिक गर्मी पढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ती चली जा रही हैं। उधर, लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्कूलों का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया गया है, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी इसी तरह का समय रखा गया है।

    स्कूलों के समय में परिवर्तन

    ग्रीष्म ऋतु के कारण दोपहर के तापमान में आई लगातार वृद्धि एवं गर्मी के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने इन्दौर जिला अन्तर्गत संचालित समस्त स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशानुसार जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में 29 अप्रैल 2023 तक (30 अप्रैल को रविवार होने से) छात्रहित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए प्रातः 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य रखा जाना नियत किया गया है।समस्त परीक्षाऐं एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    इंदौर में बदला मौसम का मिजाज

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम की बात की जाए तो यहां रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई, तो वहीं दोपहर में तेज धूप देखने मिली। इसी के साथ हवाओं की रफ्तार भी तेज रही। रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की कमी आई है। प्रदेश में इन दिनों गर्मी को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते मौसम में परिवर्तन भी देखने मिल रहा है, जहां लोगों को गर्मी से हल्की निजात मिल रही है तो वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

    ये भी पढ़े- Rewa से MP को सौगातें दे रहे PM Narendra Modi, सीएम शिवराज ने बताया क्या रहेगा खास?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+