Indore में विकास यात्रा की तैयारी, प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

इंदौर जिले में 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। जहां इन्हीं तैयारियों की समीक्षा करने इंदौर आए प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की है.

indore

Recommended Video

    इंदौर: विकास यात्रा को लेकर गृहमंत्री ने ली महत्वपूर्ण बैठक,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    प्रदेशभर के साथ ही इंदौर में भी विकास यात्रा निकालने को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां इन्हीं तैयारियों की समीक्षा करने इंदौर आए प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, बैठक में कलेक्टर द्वारा विकास यात्रा का पूरा प्लान साझा किया गया, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए हैं। रेसीडेंसी में आयोजित बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता सुर्दशन गुप्ता, कलेक्टर इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

    गृह मंत्री ने कही ये बात

    प्रदेश के गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, विकास यात्रा के संबंध में विस्तार से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक होती है। कलेक्टर महोदय के द्वारा विस्तार से विकास यात्रा की अभी तक जो तैयारी है, वह बताई है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी उस पर कुछ सुझाव दिए गए हैं। बैठक का लाभ यह हुआ कि, अब काफी अच्छी तैयारी के साथ में विकास यात्रा निकलेगी, जहां पर लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। लाभार्थी जो लोग हैं, सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पूरी यात्रा में जहां नए कार्यों का शिलान्यास होना है, वह शिलान्यास होंगे, जहां पर उद्घाटन होने हैं, उन सभी स्थानों पर उद्घाटन भी होंगे। सभाएं भी होंगी, प्रारंभ और अंत में जिसमें शासन से मिलने वाली योजनाओं से जनप्रतिनिधि आमजन को अवगत कराएंगे।

    ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम

    प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

    ये भी पढ़े- SAGE पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सम्मान पाकर खिलखिलाए पुलिसकर्मियों के चेहरे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+