SAGE पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सम्मान पाकर खिलखिलाए पुलिसकर्मियों के चेहरे
SAGE पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया.

Recommended Video

एमपी में इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने का सिलसिला जारी है, जहां पुलिसकर्मी भी अपना शत प्रतिशत देकर कानून व्यवस्था को मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिसकर्मियों की इसी उपलब्धि को सराहते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सेज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित SAGE पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, और उन्हें शुभकामनाएं दी।
पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सेज यूर्निवर्सिटी द्वारा आयोजित पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सेज पुलिस एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, चांसलर सेज यूनिवर्सिटी संजीव अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य नागरिक और छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ये बदला हुआ भारत है, उसके लिए हमारे कई जवानों की शहादत है। वर्दी की शहादत है, वर्दी अगर दिखती है समाज के अंदर, वर्दी की अलग पहचान होती है, और ये वर्दी ने भी अपनी साख को बदला है, इसलिए सेज का धन्यवाद, की वो इससे प्रोत्साहित होती है, हमारा जवान प्रोत्साहित होता है, नौजवान प्रोत्साहित होता है, जब यह वीडियो वायरल होता है, मोबाइल पर होता है, अखबार में होता है, समाचार में होता है, तो जो जवान हमारा देखता है, उसको भी अच्छा करने की इच्छा होती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेशभर में इन दिनों पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का सिलसिला जारी है, जहां इसी कड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सेज यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore: युवाओं पर चढ़ा क्रिकेट फीवर, BJYM की चैंपियंस लीग में जमकर लगे चौके-छक्के












Click it and Unblock the Notifications