Vaishali thakkar : मैं छोड़कर जा रही हूं, माफ करना....डायरी में वैशाली ठक्कर की दर्दभरी दास्तां
इंदौर, 17 अक्टूबर : इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा, जहां जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नाम के युवक का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।

पुलिस ने दंपत्ति पर दर्ज किया मामला
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, कोरोना काल के बाद से ही वैशाली, इंदौर में अपने माता पिता और भाई के साथ रह रही थी। वैशाली ठक्कर ने कई सारे प्रतिष्ठित टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाई है।

परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार को शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में साईं बाग स्थित अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जहां वैशाली की बॉडी के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें वैशाली ने अपनी दर्द भरी दास्तां लिखते हुए अपनी मौत की वजह अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी को बताया था। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कई टीवी सीरियल्स में कर चुकी थी काम
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर टीवी सीरियल्स की दुनिया का बड़ा नाम बनते चली जा रही थी, जहां उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर और मनमोहिनी जैसे ख्यात टीवी सीरियल्स में काम भी किया था। एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का आखिरी टीवी सीरियल रक्षाबंधन था, वहीं जानकारी के मुताबिक कोरोना काल के बाद से वह अपने परिवार के पास इंदौर आ गई थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications