MP News: पुलिया से सीधे नदी में जा गिरी अनियंत्रित बस, Video देख लोगों के उड़े होश

मध्य प्रदेश में इन दिनों बस हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां एक बार फिर प्रदेश के खरगोन जिले से बस हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें गोगांवा थाना क्षेत्र के रोडिया के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नदी में जा गिरी, इस हादसे में लगभग 8 यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटनाक्रम गोगांवा थाना क्षेत्र के रोड़िया के पास घटित हुआ, जहां यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस पुलिया से नदी में जा गिरी, हादसा होते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां आसपास मौजूद लोग यात्रियों को बचाने मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक हादसा टायर फटने से हुआ है, जहां बस के पीछे चल रहे एक वाहन में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।

Khargone

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

Recommended Video

      MP News: पुलिया से सीधे नदी में जा गिरी अनियंत्रित बस, Video देख लोगों के उड़े होश

      जानकारी के मुताबिक सनावद से चलने वाली बस गुरुवार शाम 5 बजे जैसे ही रोडिया के पास पुलिया पर पहुंची, वैसे ही बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। वहीं बस के पीछे चल रहे वाहन में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। इसमें बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नदी में गिरती हुई नजर आ रही है। बस में लगभग 22 लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर समेत 8 यात्री गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

      कैमरे में रिकॉर्ड हुआ घटनाक्रम

      घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि, बस खरगोन से सनावद की ओर जा रही थी, तभी रोडिया गांव में पुलिया पर अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रही बस के कमरे में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर नजर आ रहे थे। नदी में पानी का बहाव कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया तो वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

      ये भी पढ़े- Ujjain news: सतना की रहने वाली है रेप पीड़िता बच्ची, पुलिस हिरासत में ऑटो चालक समेत 3 लोग

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+