Ujjain news: सतना की रहने वाली है रेप पीड़िता बच्ची, पुलिस हिरासत में ऑटो चालक समेत 3 लोग

मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के इस मामले ने मानवता को शर्मसार करने का काम भी किया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता लगभग डेढ़ घंटे तक कॉलोनी में घूमती रही, लेकिन किसी ने उसकी ही कोई मदद नहीं की, वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है, जहां पुलिस ने एक ऑटो चालक समेत 3 अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की, अभी तक की जानकारी में यह पता लग गया है कि, बच्ची कहां की है, बच्ची सतना की है, वहां एक कायमी थी, जिसे कम्यूनिकेट किया गया है। इसमें उसके घूम होने की तारीख घटना से एक दिन पहले की है। इसके टेक्निकल और परिस्थिति जन्य शाख्स एकत्रित कर लिए गए हैं, जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा होगा।

Ujjain

जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें पीड़िता एक ऑटो में चढ़ती दिखाई दी थी। वहीं इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस तीन अन्य लोगों को भी पुलिस हिलसत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस ऑटो में लड़की सवार हुई थी, उस ऑटो से पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं। वहीं अब पुलिस ऑटो की फोरेंसिक जांच कर रही है, जहां जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, पुलिस पीड़िता के परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटाने में लगी हुई है, जहां इसके लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद भी ली है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

उज्जैन के बायपास स्थित कॉलोनी में ढाई घंटे तक एक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भटकती रही, जहां उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की है। उधर, पुलिस अधिकारियों को बच्ची ने बताया कि, उसके साथ गलत काम हुआ है, इतना ही नहीं बच्ची ने बताया कि, उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। वह उज्जैन तक कैसे आई इसके बारे में उसे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जहां उसे खून चढ़ाया गया। वहीं अब बच्ची की हालत का खतरे से बाहर बताई जा रही है, जहां डॉक्टरों ने बच्चों के साथ रेप की पुष्टि भी की है।

ये भी पढ़े- Ujjain news: एक्सपर्ट्स की मदद से रेप पीड़िता बच्ची की बात समझ रही पुलिस, जांच के लिए SIT गठित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+