Indore news: यूनानी डॉक्टर ने अपनाया डिलीवरी का गलत तरीका, नवजात को गंवानी पड़ी आंख की रोशनी
इंदौर में यूनानी डॉक्टर ने फोन पर सलाह लेकर डिलीवरी कर दी, जिसके बाद नवजात की आंखों की रोशनी चली गई।

मध्यप्रदेश के इंदौर से गलत डिलीवरी का मामला निकलकर सामने आया है, जहां पात्रता नहीं होने के बावजूद यूनानी डॉक्टर ने फोन पर सलाह लेकर डिलीवरी कर दी, जिसके बाद नवजात की आंखों की रोशनी चली गई। नवजात के परिजनों ने यूनानी डॉक्टर पर गलत तरीके से डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि, गलत तरीके से डिलीवरी करने के कारण बच्चे के घुटने और पसलियों में इंफेक्शन हुआ। साथ ही बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई। इतना ही नहीं बच्चा मानसिक विकृति का शिकार भी हो गया है। मामले में अस्पताल संचालक की लापरवाही सामने आई है। इस घटनाक्रम के लगभग 5 माह के बाद महिला डॉक्टर और संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
शहर के पंढरीनाथ थाना इलाके में यूनानी डॉक्टर अपना क्लीनिक संचालित करता था, जहां उसके क्लीनिक पर महिला नॉर्मल चेकअप के लिए जाती थी, और यूनानी डॉक्टर उसे दवाइयां लिखकर देता था। वहीं एक दिन महिला को डिलीवरी पेन होने के बाद वह यूनानी डॉक्टर के पास पहुंची, जहां यूनानी डॉक्टर ने किसी अन्य डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर डिलीवरी की प्रोसेस कर दी, और गलत तरीके से नवजात को निकाल लिया, जिसके बाद नवजात के परिजनों को पता चला कि, नवजात की आंखों की रोशनी जा चुकी है, और आंख में भी चोट आई है, जिसके बाद नवजात के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
लालच में कर दी डिलीवरी
नवजात के परिजनों ने बताया कि, महिला की डिलीवरी का टाइम आया तो उन्होंने डॉक्टर से नामी डॉक्टर को बुलाने की बात कही थी, लेकिन बावजूद इसके यूनानी डॉक्टर ने फोन पर सलाह लेकर डिलीवरी कर दी, जिसका परिणाम रहा कि, बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई। वहीं उसकी पसली और घुटने में इंफेक्शन हो गया। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर इससे पहले भी इसी तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां यूनानी डॉक्टरों के द्वारा बगैर पात्रता की डिलीवरी करने और अन्य तरह के इलाज कर दिए जाते हैं। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: दोस्त की बारात में नाचना युवक को भारी पड़ा, दूल्हे के भाइयों ने दी मौत












Click it and Unblock the Notifications