Viral Video : शिक्षक को चांटे मार बोलीं शिक्षिका-'तेरी हिम्मत कैसे हुई ये सब करने की, पैर पकड़ माफी मांग'
Viral Video : शिक्षक के चांटे मार बोलीं शिक्षिका-'तेरी हिम्मत कैसे हुई ये सब करने की
इंदौर। मध्य प्रदेश की एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका दूसरे स्कूल के शिक्षक के साथ मारपीट कर रही है। उस पर ताबड़तोड़ चांटे बरसा रही है। उसे चरित्र सुधारने की नसीहत दे रही है।

इस बखेड़े की पुख्ता वजह अभी तक सामने नहीं आई है, मगर मारपीट के दौरान दोनों के बीच हो रही बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिक्षक पर शिक्षिका छेड़छाड़ के आरोप लगा रही है। वीडियो इंदौर के महू विकासखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूल का है।
दरअसल, 15 अगस्त 2019 को झंडावंदन के बाद शिक्षिका व शिक्षक का आमना-सामने हो गया। इस पर शिक्षिका उस शिक्षक से किसी पुरानी बात को लेकर सवाल जवाब करने लगती हैं और देखते ही देखते वह उसके साथ हाथापाई शुरू कर देती है। बाल पकड़ती है। पैर छूने और पैरों में नाक रगड़ने तक के लिए बोलती है।
15 अगस्त 2019 को ही रक्षाबंधन होने के कारण शिक्षिका उससे बोलती है कि वह उसे बहन मानें। इस दौरान शिक्षक कोई विरोध करने की बजाय माफी मांगता, पैर छूता नजर आता है। शिक्षिका कहती है कि माफी मांगने से क्या होता है, आपकी हिम्मत कैसे हुई इस प्रकार की हरकत करने की।
शिक्षिका कहती हैं कि स्कूल में लड़कियां भी पढ़ती हैं आप कल को उनके साथ भी ऐसी हरकतें करेंगे। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवानी ने इस वायरल वीडियो के संबंध में किसी तरह की शिकायत मिलने से इनकार किया है। वहीं, संकुल प्राचार्य परमार का कहना है कि विवाद की जानकारी मिली है। डीईओ ने भी जांच कराने की बात कही है।
ये भी पढ़ें : Viral Video : शिक्षक के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोये बच्चे, रेखा गणित पढ़ाने के इस अनूठे तरीके ने जीता दिल
-
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications