आधी रात को सुपर मार्केट में गैर कानूनी काम करने पहुंची दो युवतियां, सीसीटीवी कैमरे में हुईं कैद
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें वारदात को अंजाम देने के लिए दो युवतियां, एक महिला और बच्चा आया था। सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

इंदौर सीएसपी ज्योति उमठ के अनुसार संयोगितागंज थाना क्षेत्र में विशाल पाठक का एडवांटेज नाम से सुपर मार्केट है। यहां मंगलवार रात को चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज जांचें तो इसमें दो पुरुष, दो युवतियां, एक महिला और दो बच्चे नजर आए। इनमें से एक बच्चा महिला की गोद में था, जबकि दूसरा शटर उचकाने में मदद कर रहा था। सभी ने मिलकर पहले शटर उचकाया फिर एक साथी को भीतर दाखिल करवाकर शटर गिरा दिया और आसपास जाकर छिप गए।
शॉप संचालक पाठक के अनुसार चोरों ने सुपर मार्केट में रखा लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब शॉप खोलने पहुंचा तो मेन गेट का शटर उचका हुआ था। भीतर दाखिल हुआ तो यहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications