Indore में ट्रैफिक मित्र अभियान, 1 हजार से ज्यादा वॉलिंटियर संभालेंगे यातायात की कमान

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टरर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्थि करने को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है.

indore

आगामी जनवरी माह में इंदौर दो बड़े मिनट का साक्षी बनने जा रहा है, जिसमें एक इवेंट प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर आयोजित होगा तो वहीं दूसरा इवेंट इसके ठीक बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आयोजित किया जाएगा। दोनों ही आयोजनों में वीवीआईपी गेस्ट के साथ ही तमाम तरह के मेहमान शहर आएंगे, जिसके चलते ट्रैफिक का फ्लो बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जाम की स्थिति से बचने और चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से ऑपरेट करने के उद्देश्य से शहर में ट्रैफिक मित्र महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एक हजार से ज्यादा वॉलिंटियर शहर के ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

कुछ इस तरह चलाया जाएगा अभियान

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की माने तो ट्रैफिक मित्र महाअभियान को लेकर एनजीओ और विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक संपन्न हो चुकी है। साथ ही ट्रैफिक मित्रों को जैकेट और कैप दी जाएगी। वहीं 29 दिसंबर को यातायात पुलिस एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक मित्रों को उनके कार्य के बारे में समझाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ट्रैफिक मित्रों को यातायात संबंधित नियम के साथ ही अन्य तरह की बातें सिखाई और समझाई जाएंगी, जिसके बाद सभी ट्रैफिक मित्रों को यातायात प्रबंधन के लिए 7 से लेकर 14 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत चौराहों पर ट्रैफिक सुव्यवस्थित करने के लिए तैनात किया जाएगा। चौराहों पर ट्रैफिक मित्र सुबह 5:30 बजे से लगभग रात के 8:30 बजे तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

दोनों बड़े इवेंट को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले दो बड़े इवेंट जिनमें प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शामिल हैं। दोनों की ही तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है, जहां दोनों ही बड़े इवेंट की तैयारी लगभग पूरी होती नजर आ रही है। दोनों ही बड़े इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का अमला जुटा हुआ नजर आ रहा है, जहां अब जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर दोनों ही बड़े इवेंट को सक्सेसफुल संपन्न कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इन दोनों ही इवेंट्स में देश और विदेश के दिग्गज नेता और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़े- Indore में देर रात को सड़क पर उतरा पुलिस का अमला, कमिश्नर ने किया Reality check

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+