Indore में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, अब इस समय पर लगेगी बच्चों की स्कूल
इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने सुबह लगने वाले स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है, जिसमें जिले में बढ़ती ठंड के कारण सुबह जल्दी लगने वाले स्कूलों का समय 9:30 या उसके बाद से शुरू करने का आदेश है.

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने सुबह लगने वाले स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने जिले में बढ़ती ठंड के कारण सुबह जल्दी लगने वाले स्कूलों का समय 9:30 या उसके बाद से शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं अब इंदौर में लगातार बढ़ती ठंड के चलते बच्चों की स्कूलों की छुट्टी करने की मांग भी की जा रही है। उधर, इंदौर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

कुछ इस तरह का है आदेश
कलेक्टर इलैया राजा टी ने स्कूल का समय बदलने का आदेश सभी सरकारी निजी सीबीएसई आईसीएसई और अन्य शिक्षण संस्थाओं के लिए लागू किया है, जिसमें स्कूलों का समय सुबह 9 बजे के बाद रखने का आदेश दिया गया है। इंदौर में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां छात्र छात्राओं को बढ़ती ठंड के चलते समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है। वहीं अब आने वाले दिनों में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए अलग-अलग तरह के आदेश प्रशासन की ओर से जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार बढ़ रही ठंड
आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मालवा-निमाड़ अंचल में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड का इंतजार किया जा रहा था, जो अब समाप्त हुआ, जहां कड़ाके की ठंड ने मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ में अपनी दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं ने मालवा निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में तापमान गिरा दिया है, जिसके चलते अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कहीं लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं, तो कहीं गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की बात की जाए तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, जहां कुछ जगह बूंदाबांदी तो कुछ जगह मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Prawasi bhartiya sammelan की तैयारी, CM Shivraj ने लिया तैयारियों का जायजा












Click it and Unblock the Notifications