Prawasi bhartiya sammelan की तैयारी, CM Shivraj ने लिया तैयारियों का जायजा

इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की है. दोनों ही आयोजनों की तैयारी जारी है.

indore

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित आयोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय से इस कांफ्रेसिंग में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बेहतर से बेहतर तैयारियां की जा रही

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में इन आयोजनों के लिए चल रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर से बेहतर तैयारियां की जा रही हैं। इससे उक्त आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। इस अवसर पर आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आयोजन के दौरान ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी अतिथि को परेशानी नहीं हो। उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की यादों को सहेजने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल गार्डन के संबंध में भी जानकारी ली। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर में इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान इंदौर शहर स्वच्छ दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिख सके, इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain में चाइना डोर बेचना महंगा पड़ा, प्रशासन ने बदमाश को दी ऐसी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+