Dewas news: युवक के शव में उलझे TI राजाराम वास्कले, देखते ही देखते नदी में समा गए, संघर्ष का Video Viral
मध्यप्रदेश के देवास जिले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। दरअसल, वास्कले ड्यूटी के दौरान नदी में तैर रहे शव को निकालने के लिए पहुंचे थे। वहीं बवंडर में फसने से उनकी मौत हो गई।
वहीं अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीआई राजाराम वास्कले नदी में फंसे शव को निकालने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जहां शव को निकालने के संघर्ष के दौरान टीआई खुद नदी के तेज बहाव में फंस जाते हैं, और देखते ही देखते नदी में समा जाते हैं।

कुछ ऐसा है मामला
देवास जिले की जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले रविवार दोपहर नदी पर पहुंचे थे। उन्होंने शव को पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था, लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video
सीएम शिवराज ने कही ये बात
हादसे के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि, अत्यंत दुःखद है कि बड़वानी जिले के हमारे टीआई राजाराम वास्कले अपने कर्तव्य की पूर्ति करते हुए जामनेर नदी में शव निकालने के दौरान दुर्भाग्य से भंवर में फंस गए और अब हमारे बीच नहीं रहे। स्वर्गीय वास्कले का परिवार अब मेरा परिवार है, हमने फैसला किया है कि प्रशासन की ओर से वास्कले जी के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी एवं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैं उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं एवं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें।
ये भी पढ़े- Dewas: फंसी हुई लाश को निकालने के चक्कर में नेमावर टीआई की नदी में डूबने से मौत, CM शिवराज ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications