Dewas: फंसी हुई लाश को निकालने के चक्कर में नेमावर टीआई की नदी में डूबने से मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ने देवास के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम बास्कले का जामनेर नदी में शव निकालने के दौरान डूबने से हुए असमय निधन पर गहन दुःख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

सीएम शिवराज ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य "देश भक्ति-जन सेवा" को बास्कले जी ने चरितार्थ कर दिखाया। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Nemawar TI died due to drowning in river while retrieving the dead body, CM Shivraj expressed grief

बताया जा रहा है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले रविवार दोपहर नदी पर पहुंचे थे। उन्होंने शव को पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

      Dewas: फंसी हुई लाश को निकालने के चक्कर में नेमावर टीआई की नदी में डूबने से मौत

      थाना प्रभारी की मौत की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके निधन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त कर संवेदना जताई है। बताया जा रहा है कि वास्कले उज्जैन में भी पदस्थ रह चुके थे। उनकी कार्यशैली की वरिष्ठ अफसर भी प्रशंसा करते थे।

      नदी में डूबने वाले वास्कले के परिवार में कौन-कौन

      मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले 40 वर्षीय वास्कले एक शानदार पुलिस अफसर थे। पिछले दो साल से नेमावर थाने में पदस्थ थे। परिवार में पत्नी और छोटा बेटा है। करीब एक माह पहले ही बेटी का जन्म भी हुआ है। वास्कले ने उज्जैन सायबर क्राइम में पदस्थ रहते अच्छा काम किया था, जिसकी अभी भी तारीफ की जाती है। अपनी कार्यशैली के कारण उनकी विशिष्ट पहचान थी। वास्कले अच्छे तैराक थे, लेकिन भंवर होने के कारण निकल नहीं सके। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है।

      सरकार परिवार के साथ है: विधायक

      हादसे की सूचना के बाद खातेगांव विधायक आशीष शर्मा और मंत्री कमल पटेल हरदा पहुंचे। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हमने कर्तव्यपरायण अधिकारी खो दिया है। सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। उनके चरणों में प्रणाम करते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+