Barwani news: राजकीय सम्मान के साथ TI राजाराम वास्कले को दी अंतिम विदाई, पूरे गांव की आंखें नम
नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई राजाराम वास्कले की अंतिम यात्रा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम नारो के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई राजाराम वास्कले का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कोयडिया में राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई राजाराम वास्कले के पार्थिव देह को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

कुछ इस तरह हुआ हादसा
मध्यप्रदेश के देवास जिले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। दरअसल, वास्कले ड्यूटी के दौरान नदी में तैर रहे शव को निकालने के लिए पहुंचे थे। वहीं बवंडर में फसने से उनकी मौत हो गई। वहीं अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीआई राजाराम वास्कले नदी में फंसे शव को निकालने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जहां शव को निकालने के संघर्ष के दौरान टीआई खुद नदी के तेज बहाव में फंस जाते हैं, और देखते ही देखते नदी में समा जाते हैं।
Recommended Video
कुछ ऐसा है मामला
देवास जिले की जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले रविवार दोपहर नदी पर पहुंचे थे। उन्होंने शव को पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था, लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Dewas news: युवक के शव में उलझे TI राजाराम वास्कले, देखते ही देखते नदी में समा गए, संघर्ष का Video Viral












Click it and Unblock the Notifications