राजस्थान से मध्य प्रदेश गए भारतीय सेना के तीस जवान कोरोना पॉजिटिव, महू में किया क्वारंटाइन
इंदौर 24 भोपाल। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के केस सामने आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय सेना के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि सेना के तीस जवान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे बाहर से इंदौर के महू स्थित सैन्य क्षेत्र में आए थे। उनके साथ ही प्रदेशभर में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 36 के आस-पास पहुंच गया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना महामारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़िला, विकास खंड, वार्ड, ग्राम पंचायत स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में हैं।
Recommended Video
महाभियान शुरू करके कोरोना वायरस का पहला टीका लगाने के मामले में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह जनभागीदारी का चमत्कार है। इधर, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महू सैन्य क्षेत्र के 30 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये जवान हाल ही राजस्थान से लौटे हैं। इन सबको महू में ही एक अलग स्थान पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications