Indore ने कचरे से बनी गैस से चलाई बस, अब मिला "द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनोवेटिव" में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर देश में परचम फहराया है, जहां गिले कचरे से बनी गैस से बस चलने पर इंदौर को "द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनोवेटिव" केटेगिरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस मिला है। नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित गोबर गैस प्लांट देवगुराडिया से निर्मित बायो सीएनजी गैस का उपयोग इंदौर एआईसीटीएसएल द्वारा 400 से अधिक लोक परिवहन सीएनजी सिटी बसों में किया जा रहा है, जहां बसों का संचालन सीएनजी गैस से किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा अर्बन मोबिलिटी आइडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस कोच्चि में भारत सरकार के शहरी आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर एवं केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद द्वारा इंदौर की एआईसीटीएसएल को बेस्ट ग्रीन अर्बन मोबिलिटी ईनीटेटिव अवार्ड ऑफ एक्सलेन से नवाजा गया। यह अवार्ड एआईसीटीएसएल के सीईओ मनोज पाठक एवं पूर्व सीईओ संदीप सोनी को देकर सम्मानित किया गया।

indore

देश का पहला नवाचार

स्वच्छता में लगातार छह साल से देश के नंबर 1 शहर इंदौर ने अब ग्रीन नवाचार की दिशा में बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंदौर का नवाचार मॉडल देश का पहला ऐसा नवाचार मॉडल है, जिसके जरिए बहुआयामी ऊर्जा संरक्षण किया जा रहा है। इस मॉडल का बड़ा योगदान पर्यावरण से कार्बन उत्सर्जन को कम करने मे भी देखा गया है। जिसके तहत इंदौर में लोक परिवहन बसों में गिले कचरे से बनाए जा रही बायो सीएनजी गैस के उपयोग करने पर भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा इंदौर के लोक परिवहन एआईसीटीएसएल को BEST GREEN URBAN MOBILITY INITIATIVE AWARD से सम्मानित किया गया। विगत वर्ष भी इंदौर aictcl को URBAN MOBILITY INITIATIVE बेस्ट फाइनेंसिंग के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इस कारण मिला नंबर वन का खिताब

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था, जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया है, जहां इंदौर अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+