Indore News: टैंकर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों ने जान गंवाई, कई हुए घायल
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कर टैंकर में जा घुसी, टैंकर में घुसते ही कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, जहां कार में बैठे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटनाक्रम की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, तो वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं। इधर, अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा देर रात को महू के पास मानपुर में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रेवल गाड़ी में लगभग 20 से ज्यादा लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित हुई टेंपो ट्रैवल गाड़ी, टैंकर में जा घुसी, टैंकर में घुसते ही टेंपो ट्रैवलर्स पूरी तरह से ही चकनाचूर गई, जहां टेंपो ट्रैवलर में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 17 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि, जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने राहगीरों के साथ लोगों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है, जहां जल्द ही इन लोगों की पहचान कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
यह हादसा इंदौर के पास महू के मानपुर में हुआ, जहां भेरू घाट पर उतरते वक्त टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई। इधर, इस हादसे के बाद भेरू घाट पर लंबा जाम लग गया, तो वहीं जिसने यह हादसा देखा, वह हैरान रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि, हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। वहीं हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने राहगीरों के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जहां 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अब अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: बिना PUC गाड़ी चलाने वाले हो जाएं अलर्ट, वरना एक्शन के लिए रहें तैयार












Click it and Unblock the Notifications