Taapsee pannu की इस हरकत पर हिंद रक्षक संगठन नाराज, पुलिस से की शिकायत
अभिनेत्री तापसी पन्नू के वीडियो को लेकर बवाल मचा है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं अब इस वीडियो में माता लक्ष्मी का लॉकेट पहनने पर अभिनेत्री तापसी पन्नू विवादों में घिर चुके हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अभिनेत्री तापसी पन्नू की उस लॉकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर माता लक्ष्मी की कलाकृति उभरी हुई नजर आ रही थी। शहर के छत्रीपुरा थाने में फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां पुलिस को एक आवेदन हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया है, तो वहीं पुलिस के द्वारा पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पूरा मामला अभिनेत्री तापसी पन्नू के उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें वे अश्लील ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, और उनके गले में पहने लॉकेट में माता लक्ष्मी की कलाकृति उभरी हुई नजर आ रही है। इंदौर के छत्रीपुरा थाने पर हिंद रक्षक संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा एक आवेदन दिया गया है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक ने अपने आवेदन में लिखा कि, पिछले दिनों इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह माता लक्ष्मी का लॉकेट गले में पहने हुए हैं, तो वहीं जिस तरह से उन्होंने कपड़े पहने हुए हैं, वह पूरी तरीके से अशोभनीय है, जिससे सनातन संस्कृति के साथ ही कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही है, जिस तरह से उन्होंने माता लक्ष्मी का अपमान किया है, उसके चलते फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
वीडियो को लेकर बवाल मचा
फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के जिस वीडियो को लेकर बवाल मचा है, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं अब इस वीडियो में माता लक्ष्मी का लॉकेट पहनने पर अभिनेत्री तापसी पन्नू विवादों में घिर चुके हैं। फिलहाल पूरे ही मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने आवेदन की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है, और जल्द ही कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि इस पूरे विवाद पर अभिनेत्री तापसी पन्नू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, और आने वाले दिनों में यह बवाल कितना आगे बढ़ता है।
ये भी पढ़े- Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, पूरे शहर ने एक साथ किया योगाभ्यास












Click it and Unblock the Notifications