MP : रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बाद इस दिन होगा IND vs SA के बीच T20 मैच, तैयारी पूरी

इंदौर, 20 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की श्रृंखला में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली टी-20 क्रिकेट सीरीज का एक मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। 4 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस महा मुकाबले को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इस महा मुकाबले के लिए जल्द ही टिकट बिक्री शुरू होगी। वहीं 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

क्रिकेट मैच से जुड़ी तैयारियां शुरू

क्रिकेट मैच से जुड़ी तैयारियां शुरू

जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महा मुकाबले की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां स्टेडियम में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है, तो वहीं टिकटों की बिक्री का दौर भी जल्द शुरू होगा। 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले महा मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बाद अब मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को इंटरनेशनल क्रिकेट मैच देखने मिलेगा, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आपस में भिड़ेंगी।

दर्शकों में दिखाई दे रहा उत्साह

दर्शकों में दिखाई दे रहा उत्साह

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच के लिए दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां दर्शक क्रिकेट मैच के टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब जैसे ही इस क्रिकेट में से जुड़े टिकट मिलने शुरू होंगे, वैसे ही दर्शकों की बड़ी संख्या क्रिकेट मैच के लिए टिकट लेगी। इंदौर में इससे पहले भी क्रिकेट के मुकाबले हो चुके हैं, जहां हाल ही में हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिला था, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सीरीज के तहत हुए मुकाबलों को देखने पहुंचे थे।

इससे पहले भी हो चुके हैं मुकाबले

इससे पहले भी हो चुके हैं मुकाबले

मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+