Success story : MP की बेटी का कमाल, वलसाड़ की पहली महिला लोको पायलट बन छुआ उम्मीदों का आसमान

रतलाम, 4 अगस्त: मध्य प्रदेश की बेटियां इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी कामयाबी के परचम लहरा रही है, जहां मध्य प्रदेश की बेटियां लगातार प्रदेश का नाम देश और दुनिया में रोशन करती नजर आ रही हैं। इन दिनों मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की बेटी स्वर्णा सोनी वलसाड की पहली महिला लोको पायलट बनी हैं। स्वर्णा ने रतलाम में प्रारंभिक शिक्षा हासिल करते हुए, इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है। वहीं इसके बाद स्वर्णा रेल मंडल मुंबई के वलसाड में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नियुक्त हुई, लगातार मेहनत के बाद स्वर्णा को पहली महिला लोको पायलट बनने की उपलब्धि हासिल हुई है।

स्वर्णा की मेहनत लाई रंग

स्वर्णा की मेहनत लाई रंग

रतलाम से प्रारंभिक शिक्षा और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2016 में स्वर्णा की नियुक्ति रेल मंडल मुंबई के वलसाड में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर हुई लगातार मेहनत के बाद स्वर्णा अब वलसाड लॉबी में पहली महिला लोको पायलट के तौर पर नियुक्त हुई हैं, लगातार मेहनत के बाद स्वर्णा को यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वर्णा को मिली इस कामयाबी के बाद उनके परिवार में भी उत्साह का माहौल है।

स्वर्णा के परिवार में खुशी का माहौल

स्वर्णा के परिवार में खुशी का माहौल

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में अपनी प्रारंभिक शिक्षा और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली स्वर्णा सोनी अब रेल मंडल मुंबई के वलसाड में लोको पायलट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं स्वर्णा की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। स्वर्णा के पिता बतौर मीडियाकर्मी कार्य करते हैं, तो वहीं उनके छोटे भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बहन भी एमएससी कोर्स कर रही हैं।

सफलता हासिल कर रही मध्य प्रदेश की बेटियां

सफलता हासिल कर रही मध्य प्रदेश की बेटियां

मध्य प्रदेश की बेटियां इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सफलता हासिल कर रही हैं, जहां मध्य प्रदेश की बेटियों को अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी मिलती भी नजर आ रही है। मध्य प्रदेश की बेटियां देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, जहां हाल ही में रतलाम की रहने वाली स्वर्णा सोनी को वलसाड की प्रथम महिला लोको पायलट बनने की उपलब्धि हासिल हुई है।

क्या होता है लोको पायलट ?

क्या होता है लोको पायलट ?

रेलवे में लोको पायलट महत्वपूर्ण पोस्ट होती है. लोको पायलट का काम ट्रेन को एक स्थान से दुसरे स्थान तक सफलतापूर्वक पहुंचाना होता है. लोको पायलट की पोस्ट भारतीय रेलवे में एक सीनियर लेवल की पोस्ट होती है, जो ट्रेन को चलाने और ट्रेन के आने जाने के दौरान ट्रेन के उचित रख रखाव के लिए जिम्मेदार होता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+