Indore news: इंदौर में हुई समरसता यात्रा की एंट्री, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार
संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा इंदौर पहुंची। जिले में इस यात्रा ने शाम खण्डवा रोड स्थित ग्वालूफाटा से प्रवेश किया। यात्रा का ढोल-ताशे, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा ग्वालूफाटा से प्रारंभ होकर चोरल, बाईग्राम, सिमरोल, मेमदी, आबाचंदन, हरसोला फाटा, गुजरखेड़ा होती हुई डॉ.अम्बेडकर नगर महू पहुंची।
यात्रा के संभाग प्रभारी सूरज कैरो ने बताया कि यात्रा के लिये व्यापक तैयारियां की गई हैं।संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास समसरता यात्रा का ग्वालूफाटा में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान चोरल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारम्भ में संत श्री रविदास जी की पादुका का पूजन किया गया।

कुछ इस तरह निकली यात्रा
यात्रा में सामाजिक समरसता का अद्भुत माहौल देखा गया। इस यात्रा में समाज के सभी वर्ग, सभी जाति के लोग शामिल हुए। सभी ने संत रविदास जी का एक स्वर में जयकारा लगाया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महू सरदार मालवीय ने भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव से लाया गया साढ़े सात नदियों का जल एवं माटी सागर में निर्मित होने वाले संत श्री रविदास जी के मंदिर के लिए भेंट किया। जन संवाद में सूरज कैरो ने संत रविदास जी के विचारों के बारे में जानकारी दी।
यात्रा का स्वागत किया गया
यात्रा में विशिष्ट संत, जनप्रतिनिधिगण, पंचायतों के प्रतिनिधि एवं दल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संत शिरोमणि गुरूदेव रविदासजी की समरसता यात्रा पांच स्थानों यथा नीमच, मांडव जिला धार, श्योपुर,बालाघाट एवं सिंगरौली से प्रारम्भ हुई है। मांडव से प्रारंभ हुई यात्रा इंदौर जिले में पंधाना, छेगांव माखन, बड़वाह, मोरटक्का, बलवाड़ा होते हुये आज खण्डवा रोड स्थित ग्वालूफाटा से इंदौर पहुंची। यह यात्रा 6 अगस्त तक इंदौर में रहेगी। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम होंगे और यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा।
ये भी पढ़े- Indore news: 3 अगस्त को इंदौर आएगी संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications