Indore Weather: इंदौर में तपन, कब तक रहेगा रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर, जानिए
Indore Temperature: देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। उधर, प्रदेश के दूसरे शहरों की बात करें तो दतिया में सर्वाधिक तापमान में 47 डिग्री रहा।
देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिख रही है, जहां अब प्रदेश भर में हीट वेव चलने लगी है। इंदौर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है, जहां लगातार चल रहे लू के लपेट अब लोगों को परेशान कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले पांच दिनों में इसी तरह की गर्मी लोगों को परेशान करेगी, जहां लू की लपेट चलेगी तो वहीं तापमान भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां आम जन जीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने मिले हैं, जहां कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला दिखाई दिया था। वहीं अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।
प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर, लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसका पालन कर लोग लू से बचाव कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: एक प्रदेश दो मौसम, आधे में गर्मी तो आधे में बारिश का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications