MP Weather: एक प्रदेश दो मौसम, आधे में गर्मी तो आधे में बारिश का अलर्ट
MP Weather: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं आधे हिस्से में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। आने वाले दिनों में भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से मध्य प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है, जहां प्रदेश के आधे हिस्से में गर्मी लोगों को परेशान करेगी, तो वहीं आधे प्रदेश में बारिश के चलते लोग प्रभावित नजर आएंगे।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के 16 जिलों में गर्मी तेज रहेगी, जहां लगातार तापमान बढ़ता नजर आएगा, तो वहीं मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा, जहां बारिश का दौर देखने मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 20 मई तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी।
इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, अबकी बार कितनी होगी बारिश, जानिए












Click it and Unblock the Notifications