पढ़ने आए लड़के-लड़कियों ने बनाई सेक्सटॉशर्न की गैंग, फिर करने लगे गलत काम!
इंदौर, 10 जून: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों वारदातों का सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है, जहां अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम देने की घटनाएं सामने आ रही है. इंदौर पुलिस ने पढ़ाई करने आए ऐसे युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, जो पढ़ाई छोड़ सेक्सटॉर्शन की गैंग बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे. साथ ही यह युवक-युवतियां लोगों से पैसे ऐंठने का काम भी करते थे. पुलिस के हत्थे चढ़ी लड़के-लड़कियों की यह गैंग शहर में पढ़ाई करने आई थी. इस गैंग में अच्छे परिवारों से संबंध रखने वाले लड़के-लड़कियां भी शामिल हैं.

फर्जी प्रोफाइल बनाकर झांसे में लेती थी गैंग
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी की, कुछ लोग न्यूड वीडियो कॉल पर न्यूड फोटो भेजने के लिए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल चला रहे हैं. पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, सेक्सटॉर्शन की गैंग चलाने वाले लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है.
कुछ इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाते थे, जिससे आकर्षित हुए व्यक्ति को ब्लैक मेलिंग और ठगी का शिकार बनाया जाता था, जब कोई व्यक्ति इस फर्जी आईडी से जुड़ता था, इसके बाद उसे न्यूड वीडियो कॉल और न्यूड फोटो भेजने के नाम पर महिला आरोपी की ओर से फर्जी वॉइस नोट भेजा जाता था, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट डाल देता था.












Click it and Unblock the Notifications