MP में छात्रों ने दिखाई शक्ति, पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर रखी ये मांग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया है, जहां छात्रों ने अपने अलग-अलग मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र संगठन से जुड़े छात्र और छात्राएं ज्ञापन देने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।
भोलाराम उस्ताद मार्ग से निकले यह सभी छात्र-छात्राएं पैदल कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे थे, जहां कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद लंबे वक्त तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपा है। वहीं अधिकारियों ने ज्ञापन पत्र लेने के साथ ही सभी मांगों के निराकरण का आश्वासन छात्रों को दिया है।

छात्रों ने ज्ञापन में लिखी ये बात
छात्रों ने ज्ञापन में लिखा की, ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की गई, जिसके परिणाम आने पर फर्जीवाड़ा का संदेह उत्पन्न हुआ, परिणाम स्वरुप छात्रों द्वारा 13 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में आंदोलन किया गया था। छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए एक सदस्यीय जस्टिस राजेंद्र वर्मा समिति गठित की।
अभी हाल ही में जांच समिति की रिपोर्ट को बिना सार्वजनिक किये सरकार द्वारा नियुक्ति का निर्णय लिया गया है जिससे इस परीक्षा से जुड़े लाखों अभ्यर्थियों के मन में शंका उत्पन्न हो गई है। इसलिए हम आपसे मांग करते हैं कि नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाते हुए जाँच को सार्वजानिक किया जाए, उसके साथ ही नए सिरे से मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में तकनीकी विशेषज्ञों की SIT गठित की जाये क्योंकि यह परीक्षा ऑनलाइन थी इसलिए इसकी जाँच बिना तकनीकी विशेषज्ञों के होना असंभव है।
ये हैं प्रमुख मांगे
MPSI के 2000 पदों पर जल्द भर्ती की जाये MPESB द्वारा आयोजित मंडी इंस्पेक्टर, लेबर, इंस्पेक्टर, महिला पर्यवेक्षक एवं अन्य परीक्षाओं के सभी रिक्त पद का कैलेंडर जारी कर भरे जायें। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये नकल विरोधी कानून को मध्यप्रदेश में तत्काल लागू किया जाए। MPESB की परीक्षाएँ प्रतिष्ठित कंपनी (TCS जैसी) द्वारा आयोजित की जायें। MP कांस्टेबल एवं MPESB द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के रुके हुए परिणाम अतिशीघ्र जारी करके नियुक्ति दी जाये।
ये भी पढ़े- MP News: कहीं आपके घर तो नहीं आ रहा नकली दूध और मावा, ऐसे करें जांच












Click it and Unblock the Notifications