नगर निगम चुनाव के बीच उज्जैन में कमलनाथ ने भरी हुंकार, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

उज्जैन, 28 जून: प्रदेश भर में इन दिनों नगर निगम चुनाव का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस भी चुनाव मैदान में अपना पूरा दम लगाती नजर आ रही है। इस बीच अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी चुनाव मैदान में एंट्री कर ली है, जहां कमलनाथ ने धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उज्जैन आए कमलनाथ सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करने मंदिर गए, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा था। वहीं उज्जैन आए कमलनाथ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कमलनाथ के साथ राज्यसभा सांसद विवेक तंखा समेत तमाम दिग्गज नेता भी दिखाई दे रही थे।

indore

महाकाल की नगरी में आकर बहुत खुशी हुई- कमलनाथ

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, ये केवल उम्मीदवार नहीं है, महेश परमार को मैंने खुद चुना है, चुनाव लड़ने के लिए, इस विश्वास से चुना है की मुझे इसकी अच्छी पहचान है, यह राजनीतिक कम है, समाज सेवक ज्यादा है। साथ ही कमलनाथ ने कहा की, महाकाल की नगरी में आकर बहुत खुशी हुई, मैं जब भी उज्जैन आता हूं, मुझे ऊर्जा प्राप्त होती है।

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, जहां उन्होंने कहा कि, मुझे दुख होता है, जब मैं उज्जैन की हालत देखता हूं, भारतीय जनता पार्टी को तब उज्जैन याद आता है, जब चुनाव हो, भारतीय जनता पार्टी को तब उज्जैन याद आता है, जब कुंभ हो, क्योंकि फिर से भ्रष्टाचार का मौका मिलेगा। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि, मैं जब केंद्र में शहरी विकास मंत्री था, मैं उज्जैन के बारे में सोचता था, हमने पैसा दिया। मैं वित्त मंत्री था, घंटों मैंने मीटिंग की उज्जैन का क्या विजन होना चाहिए, उज्जैन का विकास विजन से हो सकता है, टेलीविजन से नहीं हो सकता सीएम शिवराज जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+