Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद प्रेमानंद जी महाराज का यह VIDEO क्यों हो रहा वायरल, लड़कियों से क्या कहा?

Premaanand Ji Maharaj Video: सोनम रघुवंशी को अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार करने के बाद मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया है। इसी बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय संत प्रेमानंद जी महाराज लड़कियों को यह संदेश देते नजर आ रहे हैं कि अगर उन्हें लड़का पसंद नहीं है तो शादी से पहले ही मना कर देना चाहिए, ताकि किसी का जीवन बर्बाद होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा! गाजीपुर के ढाबे की कहानी फर्जी निकली?

Sonam Raghuvanshi Arrested: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी (29) की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए राजा की हत्या उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर करवाई। सोनम ने जिस राजा से विवाह किया, उससे वह प्रेम नहीं करती थी; उसका दिल किसी और के लिए धड़कता था।

Premaanand Ji Maharaj Sonam Raghuvanshi

गाजीपुर से गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज, 10 जून 2025 को शिलांग रवाना हो गई है। इसी घटनाक्रम के बीच प्रेमानंद जी महाराज का एक 37 सेकंड का प्रवचन वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह शादी से पहले सही निर्णय लेने की बात कर रहे हैं। हालांक‍ि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो पुराना है। इसे अब सोनम रघुवंशी केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रेमानंद महाराज ने लड़कियों को क्या कहा?

प्रेमानंद जी महाराज अपने वीडियो में कहते हैं, "अगर लड़का पसंद नहीं है, तो शादी से मना कर दीजिए। थोड़ी देर के लिए माता-पिता को दुख हो सकता है, लेकिन बाद में आप और पूरा परिवार दुखी होगा। अगर आपके मन का पति नहीं मिला तो आपके अंदर से आदर-सम्मान भी नहीं आएगा। फिर आपका व्यवहार भी उसके अनुकूल नहीं होगा। इसलिए अपने अनुकूल जीवनसाथी के लिए भगवान से प्रार्थना करें और माता-पिता को समझाएं। शादी के बाद पति, पत्नी और वो जैसी स्थिति न बने, इसके लिए पहले ही निर्णय लें।"

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा से प्‍यार करती थी सोनम

सोनम रघुवंशी इंदौर में अपने पिता की फैक्ट्री में बतौर एचआर हेड काम करती थी। वहीं उसे फैक्ट्री के मैनेजर राज कुशवाहा से प्रेम हो गया था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अपने घरवालों को इस रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बता सके। उधर, सोनम का रिश्ता राजा रघुवंशी से तय कर दिया गया।

Sonam Raghuvanshi

11 मई को शादी, 20 मई को हनीमून पर गई

सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। इसके कुछ दिन बाद 20 मई को सोनम अपने पति के साथ हनीमून पर शिलांग गई। लेकिन शादी से पहले ही सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश रच ली थी। योजना के अनुसार, राजा की हत्या कर इसे हादसे का रूप दिया जाना था ताकि बाद में वह राज से शादी कर सके।

राज कुशवाहा ने इंदौर में रहकर हत्या की साजिश को अंजाम दिलवाया। उसने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर तीन लोगों - विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश को शिलांग भेजा। सोनम शिलांग पहुंचने के बाद लगातार इनसे संपर्क में थी और राजा की लोकेशन शेयर कर रही थी। आरोपियों ने गुवाहाटी से ऑनलाइन एक 'डाव' (छोटी कुल्हाड़ी) मंगवाई और मौका देखकर राजा की हत्या कर दी। फिर उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया।

Sonam Raghuvanshi Arrets

हत्या के बाद आरोपी लौटे, सोनम का सुराग नहीं

हत्या के बाद तीनों आरोपी इंदौर लौट आए। 23 मई 2025 के बाद राजा और सोनम से परिजनों का संपर्क टूट गया। फिर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और मेघालय पुलिस को सूचित किया गया।

2 जून 2025 को राजा का शव शिलांग की एक खाई से बरामद किया गया, लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और गहराया। मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून शुरू कर मामले की पड़ताल की। आखिरकार, 8-9 जून की रात सोनम ने यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में सरेंडर कर दिया। पूछताछ में सोनम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+