इंदौर के मसाज पार्लर में होता था जिस्‍मफरोशी का धंधा, 6 कॉलगर्ल गिरफ्तार

Sex Racket on the name of massage parlor busted
इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश किया है। ये रैकेट मसाज और स्‍पा के नाम पर जिस्‍मफरोशी का गंदा धंधा करता था। पुलिस ने 6 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गये जिन्‍हें पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है ताकि इस रैकेट के पीछे जुड़े तारों के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस ने मौके से लगभग 45 हजार रुपये कैश और कुछ अपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना दी थी कि जूनी इंदौर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में काफी लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने बताया कि फर्जी ग्राहक बनकर इस बिल्डिंग पर छापा मारा गया और 6 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस छापेमारी में 2 नाबालिग लड़कियों को बचाया भी गया है जिसे जबरन इस धंधे में शामिल कर लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो पुरुषों में एक ग्राहक है जिसका नाम विनोद है जो माणिकबाग रोड इंदौर का रहने वाला है। वहीं दूसरा व्‍यक्ति पार्लर का रिसेप्‍शनिस्‍ट बताया जा रहा है जिसका नाम संजीव है। पुलिस ने बताया कि इस धंधे में लिप्‍त लड़कियां ग्राहकों से 1 घंटे के लिये 5 हजार रुपये वसूलती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+