Indore में मौसमी बीमारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, इन उपायों से हो सकेगा बचाव

मौसमी बिमारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक ली, जिसमें उन्होंने बिमारियों के रोकथाम के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली गई।

indore

Recommended Video

    रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में किए नवाचार, इंदौर निगम को मिला अवार्ड

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में मौसमी बीमारियों के संबंध स्वास्थ्य विभाग की महापौर सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलु, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव, सुमित अस्थाना, संदीप पाटोदी, लखन शास्त्री, विवके गंगराडे, गौतम भाटिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. तरूण गुप्ता, डॉ. सुनिल गंगराडे, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में हुई ये चर्चा

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मौसम परिवर्तन के साथ ही एस 2 एन 3 वेरियंट के कारण शहर में मौसमी बीमारियो के रोकथाम व बचाव के संबंध में निगम व जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई। महापौर भार्गव द्वारा मौसमी परिवर्तन के साथ ही मच्छरों के बढते प्रकोप तथा एस2 एन3 वेरियंट से किस प्रकार से बचा जा सकता है, इसके रोकथाम के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियो से चर्चा कर जानकारी ली गई।

    बीमारियों से बचाएंगे ये उपाय

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की है कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिये आवश्यक है कि आप सभी शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाईन के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करे, जिन परिवार के सदस्य मौसमी बीमारी व सदी-जुकाम से पीडित है वह घर से निकलने से पहले अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करे ताकि संक्रमण फैले नहीं। उन्होने नागरिकों से अपील कि है कि वे अपने भवन व संस्थान की छत व आस-पास के क्षेत्र में भरे वर्षाजल को हटाए, किसी भी तरह से जल जमा ना हो इसका ध्यान रखे। साथ ही शहर में बढते मच्छरो के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए, निगम स्वास्थ्य विभाग को क्रूड ऑयल व लार्वानाशक दवाई का छिडकाव करने व फांगिग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये।

    ये भी पढ़े- Ujjain: CM Shivraj ने की Mahakal lok के द्वितीय चरण के कामों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+