Indore news: नए साल में महंगाई से मिलेगी राहत, सांची घी के दामों में हुई बंपर गिरावट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नए साल पर आमजन के लिए बड़ी खूुशखबरी है, जहां इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बाताया कि, नववर्ष के अवसर पर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं उपभोक्ताओं को राहत देते हुए "सॉची घी" के विक्रय भाव में 01 जनवरी 2024 से 40 रूपये प्रतिकिलो या लीटर की कमी की गई है।
दुग्ध संघ का हमेशा से प्रयास रहा है कि, दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसानों को एवं उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का सांची दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाऐं। दुग्ध संघ द्वारा वर्तमान में मेप पैकिंग में साँची पेडा जिसकी उपयोग करने की समयावधि एक माह है, विपणन हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही दुग्ध संघ द्वारा साँची कुकीज एवं रियल मिल्क आईसक्रीम का निर्माण कर विपणन हेतु बाजार मे उपलब्ध कराया जा रहा है।

पटेल द्वारा उपभोक्तओं से अपील की गई है कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों के द्वारा दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध संघ को प्रदाय किये जा रहे उच्च गुणवत्ता के दूध से निर्मित सांची के उत्कृष्ठ उत्पाद छैना रबडी, लस्सी, श्रीखण्ड, नमकिन छाछ, बायौ मैजिक दही, प्लेन दही, मावा, मीठा सुगंधित दूध, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेडा, कुकीज एवं आईसकीम इत्यादि का उपयोग करें।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन












Click it and Unblock the Notifications