Salman Khan Birthday : इंदौर के लिए धड़कता है सलमान का दिल, रुकमणी भाटी सबसे करीबी क्यों?

इंदौर, 27 दिसम्‍बर। अभिनेता ​सलमान खान मुम्बई में रहते हैं। दुनियाभर उनके लाखों दीवाने हैं, मगर खुद सलमान खान का दिल इंदौर के लिए धड़कता है और उनके दिल के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं रुकमणी भाटी। सलमान का बचपन इंदौर की गलियों और रुकमणी की गोद में बीता। आज हम सलमान खान से जुड़ी बातों का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाईजान 56 बसंत देख चुके हैं। आज ही के दिन सलमान खान का 27 दिसम्बर 1965 को सुबह 10 बजकर 45 मिनट इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में जन्‍म हुआ।

सलमान का इंदौर में परिवार

सलमान का इंदौर में परिवार

सलमान खान के दादा अब्दूल रशीद खान अफगानिस्तान से इंदौर आए थे। होल्कर स्टेट के समय वे महेश्वर में 12 साल तक पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। सलमान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। उनके परिवार के लोग वर्तमान में इंदौर के खान कंपाउंड में रहते हैं।

 सलमान का इंदौर से लगाव

सलमान का इंदौर से लगाव

सलमान हमेशा इंदौर के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि 'यहां आकर मैं कभी भी नर्वस महसूस नहीं करता। यहां के लोग उन पर इतना प्यार बरसाते हैं कि मुझे घर जैसा महसूस होता है।

सलमान के लकी ब्रेसलेट कर राज

सलमान के लकी ब्रेसलेट कर राज

सलमान खान के हाथ में जो ब्रेसलेट है, उसका नाम 'फिरोजा ब्रेसलेट' है।वह उसे कभी नहीं उतारते। वजह ये है सलमान का इंदौर से कनेक्शन। सलमान का यह ब्रेसलेट उनके चाचा ने इंदौर से खरीदा था और उनके पिता सलीम खान को दिया था। जब सलमान का करियर डूबने के कगार पर था, तब उनके चाचा ने यह ब्रेसलेट सलमान के पिता सलीम खान को दिया था और कहा था कि सलमान से कहना कि वह यह ब्रेसलेट कभी ना उतारे।

 सलमान का इंदौर की रुकमणी भाटी से रिश्ता

सलमान का इंदौर की रुकमणी भाटी से रिश्ता

इंदौर में जन्मे सलमान खान का इंदौर की बुजुर्ग महिला रुकमणी भाटी से बेहद करीबी रिश्ता है। सलमान जब भी इंदौर आते हैं। उनसे मिलने जरूर जाते हैं। सलमान खान का जन्म जिससे कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। वहां जन्म के समय रुकमणी भाटी नामक दाई मां उन्हें तोहफे में मिली। शुरुआती परवरिश सलमान की दाई मां ने ही की थी, जिसे सलमान आज तक नहीं भूले।

 सियागंज से लाए तिल्ली के तेल से होती थी मालिश

सियागंज से लाए तिल्ली के तेल से होती थी मालिश

कल्याणमल नर्सिंग होम में दाई रुकमणि भाटी द्वारा डिलिवरी करवाई गई थी। जन्म के बाद सलमान की मालिश से लेकर अन्य जिम्मा भी रुकमणि पर था। मीडिया से बातचीत में कहती हैं कि 'जब मैंने सलीम साहब को सलमान के जन्म की खबर दी तो उन्होंने खुश होकर मुझे 100 रुपए का नोट दिया था। सलमान की मालिश के लिए उनके ताऊ बटवा मियां सियागंज से तिल्ली का तेल लाते थे, जिससे सलमान की रोज एक घंटे तक मालिश की जाती थी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+