Ujjain में रोजगार की बहार, इस दिन बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

Ujjain में सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना की मौजूदगी में मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में फरवरी माह में प्रस्तावित दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

गौरतलब है कि, फरवरी में संभाग स्तरीय दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त रोजगार मेले में भर्ती, प्रशिक्षण-सह-रोजगार (एप्रेंटसशिप) के साथ-साथ स्वरोजगार, शैक्षणिक ऋण और छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।

Indore

रोजगार मेले में एमपीआईडीसी इन्दौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उज्जैन, देवास और इन्दौर, समस्त रोजगार कार्यालय (इन्दौर व उज्जैन संभाग) के माध्यम से नियोजकों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है। समस्त स्वरोजगार योजनाओं से सम्बन्धित विभागों व बैंकों के द्वारा विभागीय व छात्रवृत्ति सम्बन्धी जानकारी भी दी जाना है।

बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त रोजगार मेले में लगभग पांच हजार आवेदकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाना है। सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने निर्देश दिये कि ऐसे बेरोजगार युवा जिन्होंने रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं कराया है उनका अधिक से अधिक पंजीयन किया जाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इस हेतु विस्तारपूर्वक कार्य योजना बनाई जाये। बैठक में जीएम डीआईसी, एलडीएम एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जिला स्तरीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन

उज्जैन में जीएम डीआईसी अतुल वाजपेयी द्वारा जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन आगामी 11 से 12 जनवरी को हाट बाजार हरिफाटक में पूर्वाह्न 11 से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं से युवाओ एवं विशेषकर महिला को स्वरोजगार से जोडने के लिये एवं बैंको के माध्यम से संचालित मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया योजना आदि के सम्बंध में मेले में जानकारी प्रदान की जायेगी।

ये भी पढ़े- Indore news: कान्ह और सरस्वती नदी होगी स्वच्छ, कलेक्टर ने खास प्लान किया तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+