Indore news: दशहरा मैदान पर रावण के साथ लंका का दहन, छावनी में जोरदार आतिशबाजी
विजयादशमी के अवसर पर इंदौर के दशहरा मैदान पर 111 फीट का रावण दहन किया गया। दशहरा मैदान पर अबकी बार रावण के साथ 250 फीट क्षेत्र में लंका भी बनाई गई थी, जिसे रावण के साथ ही दहन किया गया।
दशहरा महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि, दशहरे पर हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई के प्रतीक 111 फीट के रावण का दहन किया गया।

शहर में विजयादशमी पर्व हषोल्लास के साथ मनाया गया है, जहां छावनी में बोयत ग्रुप की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आकर्षक रावण तैयार कर दहन किया गया। वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा भी समिति की ओर से कराई गई थी। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था की ओर से प्रतिवर्ष रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन के लिए आते हैं. वहीं अबकी बार भी समिति की ओर से आकर्षक रावण दहन के लिए तैयार किया गया था.
विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है, जहां मां कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आकर्षक रावण तैयार कर दहन किया गया। वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा भी समिति की ओर से कराई गई थी।समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था की ओर से प्रतिवर्ष रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन के लिए आते हैं। वहीं अबकी बार भी समिति की ओर से आकर्षक रावण दहन के लिए तैयार किया गया था।
इंदौर में विजयादशमी के अवसर पर उषागंज में एकता सहयोग समिति की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आकर्षक रावण बनाकर दहन किया गया है, जहां रावण आगे पीछे होता रहा तो वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा भी समिति की ओर से कराई गई थी. समिति के किशोर मीणा और कपित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था की ओर से प्रतिवर्ष रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन के लिए आते हैं. वहीं अबकी बार भी समिति की ओर से आकर्षक रावण दहन के लिए तैयार किया गया था.
ये भी पढ़े- Ujjain news: दशहरे पर पुलिस अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, IG ने दी भूरे कद्दू की बलि












Click it and Unblock the Notifications