Indore News: गेर को यूनेस्को की सूची में शामिल करने के प्रयास, CM ने कही दिल छू लेने वाली बात
इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला जारी रहा, जहां शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया है। अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में CM डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गैर का आनंद लिया।
रंग पंचमी की रंगारंग गेर अलग-अलग मार्गों से निकलते हुए शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग गेर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनप्रतिनिधियों ने रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।

CM मोहन यादव ने दी बधाई
CM मोहन यादव ने कहा की, मध्यप्रदेश की जनता को रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। रंगों के इस त्यौहार के माध्यम से परमात्मा परस्पर भाईचारा बढ़ाता रहे, हम सब एक दूसरे को लेकर चलें, हम सब अपनी आत्मीयता लुटाते हुए मानवता के मूल सिद्धांतों की ओर आगे बढ़ें, यही कामना करता हूं। इंदौर के भाई-बहनों के साथ मैं भी सरकार की तरफ से प्रयास करूंगा कि हमारा रंगों का ये त्यौहार 'गेर' यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में सम्मिलित हो।
CM मोहन यादव ने लिखी ये बात
CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, इंदौर को सैल्यूट, ह्रदय से अभिनंदन। गेर के उल्लास और आनंद में डूबे पूरे राजवाड़ा में जहां तिल रखने की जगह न बची हो, कोई किसी को सुन न सके, वहां एक एंबुलेंस के गुजरने पर एक क्षण में रास्ता खाली होता देख अपने इंदौरी भाई-बहनों के लिए मेरे हृदय में प्यार व श्रद्धा और अधिक बढ़ गई। दूसरों के लिए आप सभी के दिल में प्रेम और सहयोग की जो अनंत भावना है, वह आत्मसात करने योग्य है। हृदय से आभार और अभिनंदन व्यक्त करता हूं।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली












Click it and Unblock the Notifications