Indore News: रंगपंचमी की गेर में इंदौरियों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया, CM मोहन यादव ने सैल्यूट किया
रंगपंचमी का पर्व इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया, शहर में परंपरागत गेर निकलने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह से शुरू हुई रंगारंग गेर ने इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा है, जहां एक बार फिर शहर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला।
इंदौर गेर में राजवाड़ा पर एंबुलेंस आ गई। रंगप्रेमी इंदौर वासियों ने तुरंत जगह बनाकर एंबुलेंस को आसानी से रास्ता दिया। वहीं इंदौर के लोगों ने जनता के इस कदम की जमकर सराहना की है, जहां CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इंदौरियो को सैल्यूट किया है।

CM मोहन यादव ने लिखी ये बात
CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, इंदौर को सैल्यूट, ह्रदय से अभिनंदन। गेर के उल्लास और आनंद में डूबे पूरे राजवाड़ा में जहां तिल रखने की जगह न बची हो, कोई किसी को सुन न सके, वहां एक एंबुलेंस के गुजरने पर एक क्षण में रास्ता खाली होता देख अपने इंदौरी भाई-बहनों के लिए मेरे हृदय में प्यार व श्रद्धा और अधिक बढ़ गई। दूसरों के लिए आप सभी के दिल में प्रेम और सहयोग की जो अनंत भावना है, वह आत्मसात करने योग्य है। हृदय से आभार और अभिनंदन व्यक्त करता हूं।
CM ने खेली होली
इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला जारी रहा, जहां शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में CM डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गैर का आनंद लिया। रंग पंचमी की रंगारंग गेर अलग-अलग मार्गों से निकलते हुए शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग गेर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनप्रतिनिधियों ने रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली












Click it and Unblock the Notifications