Indore: नए स्वरूप में निखरा राजवाड़ा और गोपाल मंदिर, CM Shivraj ने किया लोकर्पण
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा व गोपाल मंदिर नवीनीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया गया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को सौगात दी.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा व गोपाल मंदिर नवीनीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया गया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, एक जमाना था जब राजबाड़ा को बेचने वाले, जलाने वाले, गलाने वाले, गिराने तथा सड़ाने वाले सरकार में थे। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में है जो राजबाड़ा के गौरव तथा राजमाता के वैभव को लौटा रही है। हमने इंदौर के गौरव को पुनः बहाल किया है। राजबाड़ा की ऐतिहासिक भव्यता को देखकर 20 देशों के प्रतिनिधि हतप्रभ रह गए। प्रदेश में एक तरफ पुराने वैभव को लौटाने का काम हो रहा है तो दूसरी तरफ विकास यात्राएं चल रहीं हैं। वो सरकार में आएं तो तो सड़कों में गड्ढे हो जाएं, मंदिर बंद हो जाएं, जब भाजपा की सरकार आए तो गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार हो जाए, अयोध्या में रामलला का मंदिर बन जाए और उज्जैन में श्री महाकाल महालोक भी बन जाता है।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने कहा की, कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। वो सरकार में आएं तो आइफा अवॉर्ड करवाते हैं। लेकिन हमारी प्राथमिकता इंदौर और मध्यप्रदेश का विकास है। मुझे केवल सड़क, पुल और पुलिया नहीं बनाना है बल्कि अपनी बहनों की जिंदगी भी बनाना है। अगर बहनें सशक्त हैं तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा तभी तो मध्यप्रदेश सशक्त होगा। बहनों को सशक्त बनाने के लिए हमने तय किया है कि गरीब और निम्न मध्यवर्गीय परिवार की बहनों के खाते में प्रतिमाह ₹1 हजार डाले जाएंगे। यह केवल विकास यात्रा नहीं, जनता की जिंदगी बदलने का महायज्ञ है।
इंदौर जनभागीदारी का शहर है
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की यह सरकार विकास भी करेगी और जनता की जिंदगी बदल कर भी दिखाएगी। यह विकास यात्रा आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए, आपकी समस्याओं के समाधान के लिए, आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए है। अब अपना इंदौर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से चलेगा। इंदौर जनभागीदारी का शहर है। स्वाद की राजधानी है। इंदौर को सिर्फ सरकार ने नहीं यहाँ की जनता ने बनाया है। आज इंदौर आईटी का हब बन रहा है। एजुकेशन हब बन रहा है। दुनिया का अद्भुत शहर बन रहा है। हम इंदौर की स्वच्छता, पर्यावरण, परम्परा और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
ये भी पढ़े- Indore को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली सौगात, CM Shivraj ने किया Eye हॉस्पिटल का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications