Indore news: इंदौर के रजत पाटीदार ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, जहीर खान ने कैप पहनाई
MP के युवा इन दिनों अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां क्रिकेट में भी मध्य प्रदेश के युवा लगातार अच्छा खासा प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही खास खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया है।
इंदौर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में डेब्यू किया है, जहां रजत पाटीदार को पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने डेब्यू के लिए कैप पहनाई है। रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले हैं, जहां वे लगातार क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में अपना दम दिखा चुके हैं।

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे रजत पाटीदार
क्रिकेटर रजत पाटीदार इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां आईपीएल से शुरू हुआ रजत पाटीदार का शानदार प्रदर्शन अब तक जारी है। आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हुआ करते थे, जहां उन्होंने अच्छा खासा खेल दिखाया था। वहीं इसके बाद रजत पाटीदार उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भी रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं अब रजत पाटीदार को अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया है।
मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेटर लगातार क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां रजत पाटीदार से पहले भी मध्य प्रदेश के कई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं, जिनमें वेंकटेश्वर अय्यर और आवेश खान जैसे नाम शामिल हैं। वहीं अब इंदौर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में डेब्यू किया है, जहां रजत पाटीदार को पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने डेब्यू के लिए कैप पहनाई है।
ये भी पढ़े- Indore news: 'विश्व वेटलैंड डे' पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन, 75 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा












Click it and Unblock the Notifications