Indore news: 'विश्व वेटलैंड डे' पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन, 75 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर इंदौर में रामसर साइट का विशिष्ट अतिथि रामसर सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसौंदा मुंबा के साथ अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वेटलैंड डे के अवसर पर सिरपुर वेटलैंड, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि रामसर सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसौंदा मुंबा के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर सिरपुर वेटलैंड, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में 'नेशनल प्रोग्राम फॉर कंजर्वेशन एक्वाटिक इकोसिस्टम' (NPCA) की संशोधित मार्गदर्शिका एवं भारत की वेटलैंड्स संरक्षण की यात्रा से संबंधित ब्रोशर तथा रामसर साइट्स से जुड़े ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा की, "वसुधैव कुटुंबकम" का भाव हम सभी को इस तथ्य की याद दिलाता है कि, समूची वसुधा एक कुटुंब के समान है।
Recommended Video
इंदौर में 2 फरवरी विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर इंदौर के सिरपुर तालाब पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आथित्य में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हो रहा है। 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर शहर के सिरपुर तालाब पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर की 75 से अधिक रामसर साइट के प्रतिनिधि के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आथित्य में एवं सेक्रेटरी रामसर कन्वेंशन ऑन वेटलैंड डॉ मसुंडा मुंबा, कैलाश विजयवर्गी नगरीय प्रशासन मंत्री की उपस्थिति में सिरपुर तालाब एवं इसके समीप स्थित अमृत गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इंदौर शहर के सिरपुर तालाब एवं यशवंत सागर तालाब को देश की रामसर साइट में सम्मिलित किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: 'वर्ल्ड वेटलैंड डे' पर दुनियाभर से आए मेहमान, रामसर साइट पर हुआ स्वागत












Click it and Unblock the Notifications