कन्यादान में नहीं मिले पैसे तो जनसुनवाई में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, शादी के जोड़े में देख लोग रह गए हैरान
Burhanpur News: मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत करीब छह महीने पहले हुआ था, लेकिन आज तक कन्यादान की राशि नहीं मिली है।
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक अजब मामला देखने को मिला। जहां दूल्हा-दुल्हन के वेश में दंपति अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। बता दें कि दोनों का निकाह 6 महीने पहले मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत हुई थी। इसके बाद राशि नहीं मिलने पर दोनों सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
अधिकारियों का कहना है निकाह के समय दूल्हे की उम्र 21 साल होने में 2 महीने कम होने के चलते फॉर्म निरस्त हो गया था। लेकिन पति-पत्नी का कहना है जब दो महीने उम्र कम थी तो फिर हमें निकाह में क्यों बैठाया गया।

जानकारी मुताबिक नागझिरी वार्ड में रहने वाले गरीब परिवार की बेटी का निकाह 21 जून 2023 को मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत खकनार में आयोजित निकाह सम्मेलन में हुआ था। लेकिन जब गरीब परिवार योजना के तहत मिलने वाली राशि पाने के लिए पहुंचे तो अधिकारीयों ने दुल्हे को अपात्र कहकर राशि देने से इनकार कर दिया। इससे परेशान परिवार ने शिकायत के लिए दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में शिकायत करने का फैसला किया।
पीड़ित परिवार ने जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुदान राशि भुगतान करने की मांग की। एडीएम वीर सिंह चौहान ने आवेदन की जांच कराकर उचित कार्यवाई करने का विश्वास दिया है।
दुल्हन यास्मीन के अनुसार पिता ने कर्ज लेकर निकाह कराया था। दुल्हन के पिता रफीक उल्ला निवासी नागझिरी ने कहा कि बेटी का निकाह नईमुद्दीन निवासी नागझिरी से बीते वर्ष जून में संपन्न हुई थी। उस दिन निकाह समारोह में 441 जोड़ों की शादी हुई थी।
अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया है। अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने कहा कि जांच के बाद करवाई जाएगी। अगर हितग्राही पात्र हुआ तो राशि का भुगतान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications